मांस का टुकड़ा कालोनी कैम्पस में मिलने से आक्रोश, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
दुद्धी, सोनभद्र– स्थानीय कस्बे के मलदेवा गांव के मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे मीट मुर्गा की दुकानों से हो रही गंदगी के कारण आसपास के रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। आये दिन मांस के टुकड़े व बिखरे खून से लोगों में आक्रोश है।
मंगलवार को कस्बा के वार्ड नम्बर 5 निवासी नीरज जायसवाल वार्ड ने बताया कि महीनों दिन पूर्व से अब तक कई बार मांस का टुकड़ा व ब्लड कालोनी कैम्पस के भीतर मिला है। कई बार इसकी शिकायत आसपास मुर्गा मिट दुकानदारों से किया गया है। बावजूद इसके अवैध रूप से संचालित हो रहे मांस मछली के दुकानदारों पर कोई असर नही। ऐसा प्रतीत हो रहा कि जैसे जानबूझकर यह कृत्य रहवासियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर अवैध मिट मुर्गा के दुकानों को हटवाने के लिए गुहार लगाई है।



