
वाराणसी। सिविल जज (सीनियर डिविजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर सौंपने सहित अन्य मांगों की अर्जी की मेरिट पर आदेश आने की संभावना है।
गौरतलब है कि विश्व वैदिक सनातन संघ की कार्यकारी अध्यक्ष किरण सिंह की ओर से अदालत में अर्जी देकर ज्ञानवापी परिसर को सौंपने, सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग की आकृति की तत्काल पूजा करने की अनुमति देने व परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बाद में प्रतिवादी अंजुमन इंतजा मियां मसाजिद की ओर से आदेश 7 रूल 11 के तहत आवेदन दिया। जिसपर पिछले चार तिथि पहले दोनों पक्षों के सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख ली है। संभवत गुरुवार को आदेश आने की संभावना है।
शृंगार गौरी प्रकरण में सुनवाई 21 नवंबर को
वाराणसी। जिला जज डा अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में श्रृंगार गौरी प्रकरण चार महिला वादिनि की ओर से एक आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया कि ज्ञानवापी सबंधित सभी मुकदमे तलब कर इसी कोर्ट में सुनवाई की जाए। इस आदेदन पर कोर्ट ने 21 नंबर की तिथि नियत की है।



