Breaking News

एक तो वर्दी का नशा,ऊपर से दारू !

धुत वर्दीधारी सिपाही ने किया जमकर हंगामा

वाराणसी। इंग्लिशिया लाइन बाजार में रविवार को नशे में धुत वर्दीधारी सिपाही ने जमकर हंगामा किया। वह दुकानदारों को कभी दुकान उलट देने की धमकी दे रहा था तो कभी उनसे पैसे मांग रहा था। नशे में वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था।रह-रहकर सड़क पर गिर जा रहा था और दुकानदार उसे सहारा देकर उठा रहे थे। फिर भी वह दुकानदारों को धमका रहा था। करीब एक घंटे तक चले उसके हंगामे से तंग आकर दुकानदारों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सिगरा थाने के पुलिस कर्मी सिपाही को साथ ले जाने लगे तो वह उनसे भी उलझ रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद पता लगा कि सिपाही जौनपुर में तैनात है। सिपाही की करतूत के संबंध में जौनपुर जिले के पुलिस महकमे के आला अफसरों को कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से सूचना दे गई है। इंग्लिशिया लाइन बाजार में नशे में धुत सिपाही के हंगामे की सूचना पाकर कैंट रोडवेज पुलिस चौकी के प्रभारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सामने दरोगा और पुलिस कर्मियों को देखने के बाद भी सिपाही खुद पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। वह चौकी प्रभारी को ही अनाप-शनाप बोलने लगा। सिपाहियों ने उसे समझाने और वहां से ले जाने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ जा रहा था। आखिरकार किसी तरह चार सिपाहियों ने उसे पकड़कर टोटो में बैठाया और कैंट रोडवेज चौकी ले गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button