Crime

आभूषण की दुकान में आग लगने से एक की मौत

मदुरै : तमिलनाडु में मदुरै शहर के व्यस्त साउथ मासी स्ट्रीट पर आभूषण की दुकान में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात हुई। दुकान बंद करने के समय आग लगने के बाद कर्मचारी और ग्राहक भाग निकले। उन्होंने पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकान की तीसरी मंजिल पर फंसे मोतीलाल को अग्निशमन कर्मियों ने बेहोशी की हालत में बचाया। उन्हें सरकारी राजाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि मृतक जानकी ज्वैलर्स के मालिक के कर्मचारी और करीबी रिश्तेदार मोतीलाल (49) हैं। पुलिस नेमामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button