Breaking News

सड़क के दोनों तरफ 45 फिट तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश पर लोगो की बढ़ी परेशानी,जिलाधिकारी को सौपा मांग पत्र

महराजगंज। घुघली से निचलौल जाने वाली सड़क पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से मेन सड़क के दोनों तरफ 45 -45 फिट तक अतिक्रमण हटाने सम्बन्धी निर्देश पर गरीबों के आवास टूटने की समस्या को देखते हुए वार्ड नम्बर 12 सेनानी नगर के सभासद व जिला महामंत्री व्यापार मण्डल महराजगंज प्रमोद जायसवाल ने जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार को मांग पत्र देकर उक्त समस्या का निदान कराने की मांग की।

पत्र में जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल ने कहा है कि घुघली से सिसवां नगर पालिका सबया तक दानों साइड में काफी गरीब लोग अपना आवास बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। और ध्वनि प्रचारक से उनके अन्दर अपना आवास छीन जाने या ध्वस्त होने का भय व्याप्त है। ऐसे गरीबों के पास अन्यत्र खाली जमीन नहीं होने से वो अपना आवास भी नही बना सकते हैं। अगर किसी का आवास टूटता है तो उनके समक्ष काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जायसवाल ने जिलाधिकारी से घुघली सिसवां मेन मार्ग से हटकर सिसवां से तीन किलोमीटर पहले बरवां द्वारका से सोनबरसा होते हुए सिसवा स्थित चोखराज इण्टर कालेज तक लगभग चार किलोमीटर तक बाईपास रोड निकालने की मांग की है व अगर सड़क को मेन मार्ग सिसवा से ही बनवाने का आदेश होता है तो लोगो की परेशानी देखते हुए सड़क के अतिक्रमण को कम से कम हटाते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button