Breaking News

लेहड़ा में लगे दो दिवसीय चौपाल के पहले दिन डेढ़ सौ से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण

महराजगंज। महराजगंज पहल के अन्तर्गत विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत लेहड़ा सचिवालय पर लगे चौपाल में विकास कार्यों एवं पेंशन राजस्व, खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे दो दिवसीय शिविर का आज दिन सोमवार को हुआ। जिसमे कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज के कर्मचारियों के द्वारा काउण्टर लगाकर डेढ़ सौ से अधिक मामलों का समाधान किया गया। खण्ड विकास अधिकरी स्वेता मिश्रा ने बताया कि चौपाल में राजस्व विभाग से 18 मामले आय जाति निवास से आये थे। जो परिक्रियाधीन है।

पीएम किसान सम्मान निधि के 28 मामले आये थे ,जिसमें 11 मामले निस्तारण किया गया 17 लोगो को ई के वाई सी के लिए सी.एस.सी भेजा गया। बृद्धा पेंशन का 01 आया जिसका जिसका निस्तारण किया गया। जॉब कार्ड से संबंधित 05 मामले आये जिसका निस्तारण किया गया। खाद्य रशद विभाग काउंटर पर 68 मामले आये जिसमे 67 राशन कार्ड से सम्बंधित आया जिसका निस्तारण किया गया। तथा 01 एक अंगूठा निशानी का मामला लंबित है। पंचायती राज एंव ग्राम्यविकास विभाग का काउंटर ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश कुमार के संयोजन में आयोजित किया गया इस काउंटर पर 70 मामले परिवार रजिस्टर नकल से संबंधित आये थे जिसमें सभी मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हजारी निषाद,व अधिकारी एंव कर्मचारी,के अलावा ग्राम वासी मौजूद रहे । शिविर में खण्ड विकास अधिकारी स्वेता मिश्रा व सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलाब पाठक ने पहुंच हाल जाना।

Related Articles

Back to top button