Breaking News

एमएलसी चुने जाने पर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के देवरिया प्रथम आगमन पर भाजपाई ने किया स्वागत

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के लखीमपुर खीरी से एमएलसी चूने जाने के बाद प्रथम देवरिया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान केवल भाजपा में ही होता है।भाजपा में ही सम्भव है कि छोटा से छोटा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है,राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।प्रधानमंत्री बन सकता है,सांसद बन सकता और मेरे जैसे एमएलसी भी बन सकता है।

उन्‍होंने बीजेपी की 42 वर्षों की यात्रा का जिक्र करते हुए केंद्र में बीते करीब आठ वर्षों से भाजपा नीत सरकार द्वारा किए गए कार्यों व सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ विपक्ष पर ‘परिवारवाद’ को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा,कांग्रेस व अन्य दलों में सारे पद केवल परिवार के लोगो के लिये ही होता है लेकिन भाजपा में सारे पद कार्यकर्ता के लिये।प्रदेश महामंत्री ने कहा, ‘भाजपा की केंद्र सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है। आज देश के पास निर्णयशक्ति भी है और निश्चयशक्ति भी है इसलिए आज देश जो लक्ष्य तय कर रहा है, उन्हें पूरा भी कर रहा है।’

कोरोना काल में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया देख रही है कि कोरोना काल के मुश्किल दौर में भी भारत अपने 80 करोड़ गरीबों व वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है। अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों और डबल इंजन की सरकारों की प्राथमिकता रही है।’ स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,अरुण सिंह,संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही,धनुषधारी मणि, अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन सिंह,रामदास मिश्रा, दिवाकर यादव,तेजबहादुर पाल,संजय तिवारी,शुभम मणि, पवन मिश्रा, राजेश कुशवाहा, संजय चौरसिया आदि रहे।

Related Articles

Back to top button