Breaking News

मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर सरकार बाजार में ला रही 100 रुपए का सिक्का

नई दिल्ली । बाजार में जल्द ही 100 रुपए का सिक्का आना वाले हैं। केंद्र सरकार ने इसको लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस सिक्के पर ‘मन की बात 100’ लिखा होगा। इसके साथ ही सिक्के पर एक माइक्रोफोन के साथ 2023 भी छपा होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के जल्द ही 100 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। इस अवसर पर सरकार ने 100 रुपए का सिक्का जारी करने का फैसला लिया है।

बता दें कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। यह मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम की शताब्दी पूरी होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार एक लाख से अधिक बूथों पर कार्यक्रम के प्रसारण की प्लानिंग की गई है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ख्याती पूरी दुनिया में है, इसलिए मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दुनियाभर में किया जाना चाहिए। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button