Crime

जमीनी विवाद में वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

जौनपुर : उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में चन्दवक थाना क्षेत्र के लेवरूआ गांव में रविवार को जमीनी विवाद में नांद रखने को लेकर हुए ख़ूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है।पुलिस के अनुसार जिले के चन्दवक थाना क्षेत्र में लेवरूवा गांव के निवासी धर्मेद्र यादव व पड़ोसी धर्मदेव गौड़ के बीच जमीन विवाद चला आ रहा है। आज धर्मेंद ने धर्मदेव के जमीन पर भैंस को खाने के लिए नाद रख दिया , विरोध करने पर धर्मेद्र व उनके परिवार के लोग लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस घटना में धर्मदेव (65) की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button