Breaking News

तीन मई को ईद और अक्षय तृतीया पर अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनााथ ने सभी मंडल एवं जिलों में तैनात अधिकारियों को राज्य में विभिन्न त्योहारों पर धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल कायम करने का श्रेय स्थानीय प्रशासन को देते हुए आगामी तीन मई को ईद अैर अक्षय तृतीया पर्व एक साथ होने के मद्देनजर इस दिन सभी अधिकारियों से विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने बुधवार को मंडल, जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारियों के साथ देर रात तक चली वर्चुअल बैठक में ये निर्देश देते हुए कहा कि विगत दिनों रामनवमी के पर्व पर जिस प्रकार शांति और सौहार्द्र का माहौल रहा, वह नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि यद्यपि कुछ अराजक तत्वों एवं संगठनों ने हनुमत जयंती पर कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें यथोचित जवाब दे दिया गया है।

Related Articles

Back to top button