Breaking News

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 918 हुई, 24 घंटे में 149 नए मामले


नई दिल्ली । कोरोना वायरस से दुनियाभर के देशों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जहां एक तरफ मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इकॉनमी की भी कमर टूट रही है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 149 नए मामले सामने आने के बाद कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 918 हो गई हैं और दो मरीजों की मौत होने की बाद मृतकों का आंकड़ा 19 हो गया है। देश में कोरोना वायरस के 67 मरीज ऐसे हैं, जो ठीक हो चुके हैं।
इस बीच तेलंगाना में महज एक दिन के अंदर कोविड-19 के 14 नए मामले आने के बाद यहां राज्य सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के उपायों को तेज कर दिया है। राज्य सरकार ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के कई क्षेत्रों को ‘रेड जोन’ घोषित किया है। ‘रेड जोन’ में सभी लोगों को 14 दिनों तक घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button