State

अब कुंवारों को भी मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

चंडीगढ़ । हरियाणा में अब कुंवारों को भी पेंशन मिलेगी। चंडीगढ़ में एक पत्रकारवार्ता में सीएम मनोहर लाल ने 45-60 आयु वर्ग तक के कुंवारे महिला-पुरुष के लिए 2750 रुपये की पेंशन शुरू करने की घोषणा की। इसका लाभ 180000 से कम वार्षिक आय वाले लोग उठा सकेंगे।इसके अलावा 40-60 आयुवर्ग तक के तीन लाख वार्षिक आय तक के विधुर को भी अब हरियाणा सरकार पेंशन देगी। कुंवारों को पेंशन देने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।

इसके अलावा प्रदेश में जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि हमारे मेनिफेस्टो में समयबद्ध तरीके से करने का वादा किया गया था। रजिस्ट्री के 10 दिन बाद तक पोर्टल पर सबको आपत्ति के लिए दिखेगा, अगर कोई आपत्ति नहीं होती तो उसका इंतकाल हो जाएगा।

SDM-DRO को रजिस्ट्री की पावर

इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसडीएम और डीआरओ को भी जमीनों की रजिस्ट्री की शक्तियां दी हैं। कोई भी व्यक्ति इन अधिकारियों के पास जमीन की रजिस्ट्री करा सकता है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button