Breaking News

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार पहुंची, नौ की मौत


नयी दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है।

मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हो गए हैं जिनमें से 446 लोगों का अभी इलाज चल रहा है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक नौ मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी।

देश में 22 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है।

पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने के बाद अधिकारियों ने लगभग पूरे देश में लॉकडाउन (बंद) लागू कर दिया है जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध हैं और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोविड-19 के सबसे ज्यादा 95 मामले केरल से सामने आए हैं जिनमें आठ विदेशी नागरिक शामिल हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से तीन विदेशी नागरिकों समेत 87 मामले सामने आए हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 मरीज हैं जबिक राजस्थान में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इनमें दो विदेशी भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 33 लोग संक्रमित हैं।

तेलंगाना में 10 विदेशियों समेत अब तक 32 मामले सामने आए हैं।

वहीं दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़कर 32 हो गए हैं जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है जबकि गुजरात में 29 मामले सामने आए हैं।

हरियाणा में 14 विदेशी नागरिकों समेत 26 मामले हैं जबकि पंजाब से 21 मामले सामने आए हैं।

लद्दाख में 13 जबकि तमिलनाडु में दो विदेशी नागरिकों समेत 12 मामले हैं।

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश से अब तक सात-सात मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ में छह और जम्मू-कश्मीर में चार मामले हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों में तीन-तीन मामले जबकि बिहार और ओडिशा में दो-दो लोग संक्रमण की चपेट में हैं।

पुडुचेरी और चंडीगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button