Crime

NIA ने जम्मू-कश्मीर में संदिग्घ रोहिंग्या आतंकी को गिरफ्तार किया

आतंकवादी वित्त पोषण मामला: एसआईए ने दिल्ली-कश्मीर में मारा छापा

जम्मू । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में संदिग्ध आतंकी संबंधों के आरोप में एक रोहिंग्या व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू शहर में रोहिंग्या शरणार्थी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान जफर आलम के रूप में हुई है। उसे मणिपुर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के सिलसिले में संदिग्ध आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।सूत्रों ने कहा कि आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

आतंकवादी वित्त पोषण मामला: एसआईए ने दिल्ली-कश्मीर में मारा छापा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कथित आतंकवादी वित्त पोषण मामले में बुधवार को कश्मीर और नयी दिल्ली में छापेमारी कर रही है।अधिकारियों ने बताया कि एसआईए के अधिकारियों द्वारा नयी दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश के श्रीनगर, अनंतनाग तथा पुलवामा जिलों में छापेमारी और तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी वित्त पोषण मामले में कुछ बड़े नाम रडार पर हैं।'(वार्ता) (वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button