Crime

नवविवाहिता ने चुनरी से फांसी लगाकर दी जान

रायगढ़ ,छत्तीसगढ़ । जिले में एक नवविवाहिता ने चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वो अक्सर अपनी मां को फोन कर कहती थी कि उसे जीने की इच्छा नहीं है। घटना जूटमिल थाना की है। प्रधान आरक्षक संजय मिंज ने बताया कि ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के मुरलीपाली की रहने वाली पूजा साहू (25 वर्ष) की शादी 2019 में ग्राम जमोरा निवासी दुलार साहू के साथ हुई थी। दोनों का एक ढाई साल का बेटा भी है। पति लोक सेवा केंद्र में काम करता है।

बताया जा रहा है कि दुलार साहू के भाई एक्सीडेंट हुआ है। जिसे देखने के लिए दुलार अपनी पत्नी और बच्चे को घर में छोड़कर रविवार को बैकुंठपुर गया था। इसी दौरान पूजा साहू ने चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। बच्चा जब रोते हुए घर के बाहर निकला, तब पड़ोसियों को उसकी लाश लटकती मिली।जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने उसके पति दुलार को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बेटी की खुदकुशी की खबर मिलते ही ओडिशा से मायके पक्ष के लोग भी रायगढ़ आ गए। पुलिस की पूछताछ में दुलार और पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय से पूजा की मानसिक हालत अचानक बिगड़ गई थी। पूजा का इलाज के साथ झाड़फूंक भी कराया जा रहा था। फिलहाल जूटमिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button