Breaking News

भलुअनी में हुआ नवनिर्वाचित एमएलसी डाँ.रतनपाल सिंह का स्वागत

भलुअनी, देवरिया । स्थानीय क्षेत्र के करमटार शेरखां में ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव के कैम्प कार्यालय पर देवरिया कुशीनगर के स्थानीय निकाय के नव निर्वाचित एमएलसी डाँ. रतनपाल सिंह का स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख छट्टू यादव व संचालन डॉ अष्टभुजा श्रीवास्तव ने किया।

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में धमाकेदार जीत के लिए सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों का अभार व्यक्त करते है। यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है । क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि डाँ. रतन पाल सिंह की ऐतिहासिक जीत हुई हैं, जिनका हम सभी लोग स्वागत आज कर रहे हैं । जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा ने एमएलसी चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियो ने समाजवादी पार्टी का सफ़ाया कर दिया है । भाजपा नेता अंगद तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से भाजपा प्रत्याशी रतन पाल सिंह की एकतरफा जीत हुई हैं, निश्चित ही पंचायत प्रतिनिधियों का ख्याल रखा जायेगा ।

नव निर्वाचित एमएलसी रतन पाल सिंह ने कहा कि आप सभी ने कड़ी मेहनत से हमे चुनाव में जिताया है। आप सभी के सुख दुःख में खड़ा रहने का प्रयास करूंगा । गिरेन्द्र यादव ने आगंतुक सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया एवं सभी के प्रति अभार प्रकट किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुखअमित सिंह बबलू, काशीपति शुक्ला, राजीव मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता, प्रणव कुमार दूबे, राम जी सिंह ,अनुपम मिश्र दिग्म्बर नाथ तिवारी, जितेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्ता,शौर्य सिंह, लोकेश सिंह, घनश्याम यादव, सुजीत यादव, मुकेश यादव, विद्यासागर यादव, प्रधान पवन तिवारी, हरिलाल यादव, यशवंत यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button