Varanasi

मोदी के दौरे से पहले वाराणसी में क्यों जुट रही है इतनी बड़ी भीड़? जानिए वजह

वाराणसी में 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले भाजपा ने महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्किट हाउस में हुई बैठकों में नेताओं ने बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाने और अधिकतम महिला भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

  • महिला शक्ति के दम पर भाजपा का बड़ा दांव-वाराणसी में क्या होने जा रहा है?

वाराणसी : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी आगमन पर आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सर्किट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा, जिला व महानगर पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं, जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि “ प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण है, जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाना है ।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विकसित भारत का संकल्प लिया और इस संकल्प को साकार करने के लिए देश की आधी आबादी की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को दोहराते हुए कहा-“जब नारी सशक्त होती है, तो समाज सशक्त होता है और जब समाज सशक्त होता है, तो राष्ट्र मजबूत होता है।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से बिल लाया गया, लेकिन विपक्ष के कारण यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर महिलाओं में आक्रोश है। साथ ही उन्होंने तीन तलाक बिल और पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक दर्जा देने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए महिलाओं, पिछड़ों और अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक उन्नति, सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी तथा उनके अधिकारों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाए। प्रत्येक महिला मतदाता तक पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल स्वागत का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ संवाद और उनके सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की है। इस सम्मेलन से यह संदेश भी जाएगा कि महिलायें हर जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रस्तावना भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। महिला मोर्चा की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया, जबकि जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में मंचासीन प्रमुख नेताओं में श्री पंकज चौधरी, श्री धर्मपाल सिंह, श्री दिलीप पटेल,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल,मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी,एमएलसी अश्विनी त्यागी, हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, कुसुम पटेल और विनिता चौरसिया शामिल रहे।

जिला, महानगर व क्षेत्र पदाधिकारियों की बैठक में

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, नवीन कपूर,संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह, आत्मविशेश्वर, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, ई. अशोक यादव, अभिषेक मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, पवन सिंह, अरविन्द पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सिंह, फौजदार सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे l

महिला मोर्चा की बैठक में निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, पूजा दीक्षित, सुरेखा सिंह, नेहा कक्कड़, खुशबु सिंह, उषा मोर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

मोदी के वाराणसी दौरे से पहले भाजपा अलर्ट, महिला सम्मेलन के लिए मॉनिटरिंग टीम सक्रिय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान 28 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन की सफलता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रोहनियां स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर मॉनिटरिंग टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम की जिम्मेदारी सम्मेलन के प्रत्येक पहलू पर सतत निगरानी रखना और किसी भी संभावित अव्यवस्था को समय रहते रोकना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को “एलर्ट मोड” में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सम्मेलन में बूथ स्तर तक महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर आयोजित बैठकों की समीक्षा आवश्यक है। इन बैठकों में उपस्थिति और उनकी प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि समय रहते सभी आवश्यक बैठकें पूरी कराई जा सकें।

दिलीप पटेल ने यह भी निर्देश दिया कि समाज के हर वर्ग-अधिवक्ता, चिकित्सक, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर और शिक्षकों-की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान की मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मेलन में शामिल करने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग टीम का दायित्व केवल निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि सूचना संप्रेषण, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं में समन्वय स्थापित कर उचित सुझाव देना भी है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

बैठक में अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अरविंद पांडेय, संतोष सोलापुरकर, देवेंद्र मोर्या, पीयूष वर्धन, प्रांजल श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, मनीष मोर्या और सुनील मिश्रा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

UP में पढ़ाई का पूरा हिसाब अब ऑनलाइन, हर बच्चे पर रहेगी सरकार की नजर

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button