Breaking News

भगवा ध्वज भेट कर नव वर्ष मनाया गया

गोरखपुर । नव-वर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2079 का स्वागत गोलघर चेतना तिराहा पर हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू महासंघ, पी एन एम सोसाईटी फार एजुकेशन हेल्थ एंड सोशल अपलिफ्टमेंट, यूरोकिड्स प्रीस्कूल, सिटी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर पी के मल्ल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी उपस्थित जनों को भगवा ध्वज भेंट की एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और राकेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में गोरखपुर के महापौर श्री सीताराम जयसवाल, उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के महानगर महामंत्री आशीष गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मुन्ना, शिवेंद्र विक्रम सिंह, मदन अग्रहरि, प्रह्लाद गुप्ता, राजेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय, कैलाश सिंह, सत्यनारायण पासवान, राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, अभय सिंह, मन्नू सोनकर अंगद कुशवाहा, राजा त्रिपाठी, अभिषेक शाही, दुर्गेश त्रिपाठी, मीरा दुबे, सुमन श्रीवास्तव, राम विनय सिंह, जीके द्विवेदी, मिथिलेश मल्ल, अश्विनी सिंह, स्वामीनाथ खरवार, अशोक सिंह, आकाश सिंह, पन्ने लाल पासवान, सुभाष यादव, बलराम चौहान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम-जन की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button