Crime

भांजे ने डंडे से पीटकर ले ली अपने मामा की जान

रायगढ़ । आपसी विवाद में भांजे ने अपने मामा की डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम किलकिला निवासी पुरूषोत्तम पैंकरा ने थाने में सूचना दी कि 11 जून की दोपहर वह खाना खा कर घर में आराम कर रहा था।

इसी दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले भोगसिंह की चीखने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा कि महेश पैंकरा डंडे से उस पर वार कर रहा था। भोगिसंह महेश पैंकरा का मामा था। उसने बीच बचाव करते हुए आरोपित से डंडा छीन लिया।इसके बाद आरोपित अपने घर की तरफ भाग गया। भोगसिंह के सिर, घुटने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सो में चोटें आई थी। ग्रामीणों भोगसिंह को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने लैलूंगा पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी की।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित महेश पैंकरा फरार हो गया। जिसे लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से पकड़ा। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकर कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button