
काठमांडू : नेपाल का राष्ट्रीय गौरव माने जाने वाली परियोजना पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रविवार को उद्घाटन होने के साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय विकास में इसके योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधान मंत्री (जिन्हे प्रचंड के नाम से भी जाना जाता है) को ले जाने वाली बुद्ध एयर की उड़ान को नए हवाई अड्डे पर उतरने पर वाटर कैनन से सलामी दी गई। श्री प्रचंड ने उद्घाटन समारोह में कहा, “इस हवाई अड्डे के साथ, पोखरा कई देशों के साथ संपर्क का केंद्र बन गया है।” पोखरा मध्य नेपाल में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।(वार्ता)



