Crime

पड़ोसी ने की दो नाबालिग भाइयों की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में ढेर

बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूँ जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार को पड़ोसियों के हमले में दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात का एक आरोपी जावेद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया हैं .हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी थी।

उन्होंने कहा, “बाबा कॉलोनी की रहने वाली संगीता का अपने पड़ोसी सैलून चलाने वाले जावेद और साजिद से विवाद था। मंगलवार शाम जावेद और साजिद ने संगीता के घर में घुसकर उसके तीन बेटों आयुष (11), पीयूष और हनी (6) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आयुष और हनी की मौत हो गई, जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। (वार्ता)

 

Related Articles

Back to top button