Entertainment

नेहा राज और लवली काजल का भोजपुरी गाना ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’ रिलीज

गायिका नेहा राज और अभिनेत्री लवली काजल का भोजपुरी गाना ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’ रिलीज हो गया है।भोजपुरी लोकगीत ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में लवली काजल अपने पति पर प्यार जताते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। वह अपने हसबैंड को प्यार भरी नजाकत के साथ तारीफ करते हुए कह रही हैं कि…’भले सांवर बाड़ा नाही कम बाड़ा हो, खाके मम्मी के कसम हैंडसम बाड़ा हो, दिलवा में बोली के गोली दागेला, अरे गोली दागेला… राजा हो ब्लेजर में तू बेजोड़ लागेला, ब्लेजर में बेजोड़ तू लागेला…’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘ब्लेजर में बेजोड़ लागेला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर नेहा राज हैं, जबकि अभिनेत्री लवली काजल है। इस गाने के गीतकार अर्जुन शर्मा है और संगीतकार रवि रॉज देवा है। वीडियो डायरेक्टर दिनेश कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी सोनू हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button