Crime

घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, जवान शहीद

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियां लगातार जारी है। इस बीच एक बार फिर से नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सुकमा के बेदरे कैम्प अंतर्गत जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में CRPF का ASI शहीद हो गया. वहीं दूसरा जवान घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल जवान को कैंप में लाया गया है. घायल जवान को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है. वहीं जवानों ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, बेदरे से सीआरपीएफ 165 बटालियन के जवान उरसांगल की तरफ सर्चिंग पर सुबह 7 बजे निकले थे. जब जवान सर्चिंग करते हुए साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहे थे। तभी जगरगुंडा थान क्षेत्र में जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी मौके पर शहीद हो गए, जबकि कांस्टेबल रामू को गोली है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button