
नगर गल्ला किराना कमेटी ने व्यवसायी को दी श्रद्धांजलि
देवरिया। रविवार को देवरिया नगर गल्ला किराना कमेटी के द्वारा गल्ला मंडी में शोक सभा आयोजन किया गया । शोकसभा में व्यवसायी अशोक बर्नवाल के आकस्मिक निधन पर गल्ला मंडी के व्यवसाईयों द्वारा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गयी। गल्लामंडी के सभी व्यवसाईयों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस शोकसभा का आयोजन अध्यक्ष आकाश मद्धेशिया व महामंत्री अमर नाथ गुप्ता ने किया।इस दौरान सभी व्यापारियों ने 2 मिनट मौन रख कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया । इस दौरान संरक्षक विजय कुमार बरनवाल , प्रमोद मद्धेशिया ,भरत जायसवाल, गणेश गुप्ता, सोनू वर्मा,अनिल मद्धेशिया, कौशल किशोर मद्धेशिया,रोहित मद्धेशिया, भुवाल मद्धेशिया, संदीप केजरीवाल, सूरज जायसवाल ,बासु जायसवाल सहित इत्यादी व्यापारी मौजूद रहे।



