Breaking News

“मेरा वोट मेरी आवाज”

पीपीगंज,गोरखपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पीपीगंज द्वारा बुधवार को 320 विधानसभा कैंपियरगंज के विभिन्न गांवों में विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे “मेरा वोट मेरी आवाज” अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक किया गया। उन्हें मतदान का महत्व और इसकी शक्ति के बारे मैं जागरूक करते हुए पत्रक भी वितरित किया जा रहा है। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु अग्रहरि ने बताया कि अभाविप एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते उत्तर प्रदेश में चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान “मेरा वोट मेरी आवाज” अभियान के माध्यम से जागरूक कर रहा है।

जिला संगठन मंत्री अमन गोंड ने बताया कि जनपद में शत प्रतिशत मतदान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा हैं। गांव–गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ लोकतंत्र में उनकी भूमिका का महत्व भी समझाया जा रहा हैं। निलेश ब्रम्हचारी ने कहा की विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवाद जिम्मेदारी दी गई है, बहुमत प्राप्त करने वाली सरकार मजबूती से प्रदेश का विकास करेगी इसके लिए जरूरी है मतदान का प्रतिशत बढ़े और मतदाताओं को इसका महत्व समझ में आए। इस मौके पर शैलेंद्र यादव, अजय चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button