Education

मुर्मू 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर यहां विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षक दिवस के अवसर पर हर वर्ष पांच सिंतबर को राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है।शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button