Crime

देवरिया में युवक की हत्या

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम देवपार के पास खेत से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की शिनाख्त बनकटा क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी नितेश कुमार (30) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर युवक के हत्यारों से काफी देर तक जूझने के निशान भी मिले हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button