International

अमेरिका के कैलिफोर्निया से अपहृत चारों भारतवंशियों की हत्या

वाशिंगटन । अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के मर्सिड शहर से अपहृत चारों भारतवंशियों की हत्या कर दी गयी है। चारों के शव एक बगीचे में पाए गए हैं।जानकारी के अनुसार सोमवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के मर्सिड शहर में दोस्तों सहित चार भारतवंशियों का अपहरण कर लिया गया। मर्सिड काउंटी के शेरिफ कार्यालय की ओर से जानकारी दी गयी थी कि जसदीप सिंह (36 साल), उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और उनकी आठ माह की बच्ची आरुही का अपहरण किया गया था। उनके साथ जसदीप के 39 वर्षीय मित्र अमनदीप सिंह का भी अपहरण किया गया था।

मर्सिड स्थित दक्षिण राजमार्ग 59 के ब्लॉक- 800 स्थित एक व्यावसायिक संस्थान के पास ये चारों भारतवंशी मौजूद थे। अचानक वहां हथियारों से लैस अपहर्ता पहुंचे और हथियारों के बल पर चारों भारतवंशियों का अपहरण कर लिया। घटनास्थल के पास कई दुकानें एवं रेस्टोरेंट हैं, किंतु अपहर्ता डंके की चोट पर चारों का अपहरण कर हथियार लहराते हुए चले गए।

पुलिस इन अपहृतों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में एक यीशु मैनुअल सालगाडो नामक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। मूल रूप से भारतीय राज्य पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाले अपहृत परिवार की कार पुलिस को जली हुई हालत में मिली थी। अपहृतों में से एक के बैंक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल मर्सिड काउंटी क्षेत्र में किये जान के बाद ही अपहरण की पुष्टि हुई थी।

मर्सिड काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि जांचकर्ताओं ने बैंक के एटीएम से पैसा निकालने वाले व्यक्ति की निगरानी करते हुए उसकी तस्वीर प्राप्त की थी। यह व्यक्ति अपहर्ता की तस्वीर से मिलती-जुलती शक्ल का था। उसकी तस्वीर के मिलान के बाद ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।इस बीच एक बगीचे में चारों अपहृतों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। चारों की नृशंस हत्या कर शव बगीचे में फेंक दिये गए।

अमेरिका के इंडियाना प्रांत में भारतीय छात्र की हत्या, कोरियाई साथी गिरफ्तार

वाशिंगटन । अमेरिका में भारतीयों पर हमले और उनकी हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कैलिफोर्निया में चार भारतवंशियों का अपहरण करके हत्या किये जाने के बाद अब इंडियाना प्रांत के एक विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय छात्र की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने छात्र के कोरियाई साथी को गिरफ्तार किया है।

पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले वरुण मनीष छेदा का शव विश्वविद्यालय के पश्चिमी हिस्से में बने छात्रावास में मिला। वह विश्वविद्यालय में डेटा साइंसेज की पढ़ाई कर रहा था। विश्वविद्यालय के पुलिस प्रमुख लेस्ली वियते के मुताबिक छेदा की हत्या मैककचियन छात्रावास की पहली मंजिल के एक कमरे में हुई। पुलिस प्रमुख के अनुसार हत्या अकारण और बेहूदा हमले का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि हत्या के आरोप में 22 साल के कोरियाई छात्र जिमी शा को गिरफ्तार किया गया है। जिमी शा छात्रावास में मनीष छेदा के साथ ही रहता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार छेदा की मौत कई चोटों की वजह से हुई है। गिरफ्तार किए गए छात्र जिमी शा से पूछताछ की जा रही है। उसने ही देर रात पौने एक बजे आपातकालीन नंबर पर फोन करके पुलिस को वरुण की मौत की जानकारी दी थी। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मिच डेनियल्स ने वरुण मनीष छेदा की मौत को दुखद करार दिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button