मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र में एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। उसका शव मंगलवार सुबह पाया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि टेढुआ गांव निवासी सोहन यादव (50) घर के पास अपनी मडई में सोया हुआ था। वहां पशुओं के लिए चारा और चारा काटने की मशीन थी। घर के लोग मकान में थे। बीती रात किसी समय सोहन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी आज सुबह परिवार के लोगो को हुई। अपराधी अज्ञात है तथा हत्या का कारण भी अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(वार्ता)



