Crime

जौनपुर में मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की मुंगराबादशाहपुर व पवारा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को घायलवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने बुधवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गोविन्दासपुर पुलिया के पास बीती रात नाकाबंदी की। थोड़ी ही देर में रामनगर मुख्य सड़क से पश्चिम की तरफ खड़न्जा पर सड़क से लगभग 400 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोक कर कर पूछताछ करने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस बल पर फायर कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने धर दबोचा। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button