Varanasi

नाला सफाई में लापरवाही पर नगर निगम सख्त, ठेकेदार पर 50 हजार जुर्माना

मानसून से पहले वाराणसी नगर निगम जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। ट्रॉमा सेंटर से सनबीन स्कूल तक नाला सफाई कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संबंधित ठेकेदार पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया। महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

वाराणसी : मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को नगर निगम.दुरुस्त करने में जुटा हुआ है । नालों की सफाई को लेकर स्वयं महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सीधे मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यही नहीं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। इस क्रम में ट्रॉमा सेंटर से सनबीन स्कूल तक चल रहे नाला सफाई कार्य की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार पर 50,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है तथा उनके द्वारा निर्देशित किया कि समय से गुणवत्ता पूर्ण नाले की सफाई पूर्ण किया जाय।

वही दूसरी ओर महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को जगतगंज वार्ड के अंतर्गत मरी माई मंदिर पुलिया, रनिया महल और चौका घाट तक के नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने भगवानपुर, गोवर्धन, सुसुवाही और करौंदी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान भगवानपुर वार्ड में सड़क पर अतिक्रमण पाया गया, जिसे तत्काल हटाने के लिए संबंधित जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया है। ​निरीक्षण के दौरान जहां संतोषजनक कार्य पाया गया वहां अधिकारियों ने सराहा, लेकिन लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की गई। ​महापौर व नगर आयुक्त का स्पष्ट कहना है कि बरसात में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए निरीक्षण का यह सिलसिला जारी रहेगा।

“परीक्षा केंद्र जाने वालों के लिए राहत भरी खबर, अब आधे किराए में होगा सफर”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button