Breaking News

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का निधन

तीन दिन पहले मेदांता मेेडिसिटी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

गुरुग्राम । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार दोपहर गुरुग्राम में निधन हो गया। उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन पहले ही मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ने से उनका निधन हो गया।पत्नी के निधन की सूचना मिलने पर मुलायम सिंह यादव व परिवार के अन्य सदस्य मेदांता मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे।

मूलरूप से इटावा जिले के बिधूना तहसील की रहने वाली साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। जिनसे उन्हें प्रतीक यादव बेटा है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था। साधना गुप्ता की भी मुलायम सिंह यादव से दूसरी शादी थी। वे समाजवादी पार्टी में बतौर कार्यकर्ता काम करती थीं। मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी की बीमार हालत में साधना गुप्ता लखनऊ के अस्पताल और सैफई के मेडिकल कालेज में उनकी देखरेख करती थीं। पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

साधना गुप्ता थीं प्रतीक यादव की मां

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी बनीं साधना गुप्ता ने उनसे एक बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम प्रतीक यादव है। मां साधना गुप्ता के लाख प्रयास के बाद भी प्रतीक यादव राजनीति में स्थापित नहीं हो सके। वे बॉडी बिल्डर हैं और अपना जिम भी संचालित करते हैं।हालांकि सवाल यह भी उठते रहे कि मुलायम सिंह यादव, प्रतीक यादव की बजाय पहली पत्नी से पैदा हुए बेटे अखिलेश यादव को ही अपना राजनीतिक वारिस बनाना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया भी। (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button