Entertainment

महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड’ का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निर्मित पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद फिल्मों की दुनिया में एंट्री ले रहे हैं। धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही पहली तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ (एलजीएम) का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया।

इस फिल्म में दक्षिण भारतीय कलाकार हरिश कश्यप और इवाना मेन लीड में नजर आने वाले हैं।फिल्म ‘एलजीएम’ का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है वहीं इसकी प्रोड्यूसर धोनी की बीवी साक्षी सिंह हैं। इस फिल्म में हरिश और इवाना के अलावा नादिया और योगी बाबू की भी अहम भूमिका होगी।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button