Politics

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मातृ शोक

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माता विमला प्रसाद का 90 वर्ष की उम्र में गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर कई नेताओं ने प्रसाद को इस दुख की घड़ी में सांत्‍वनाएं दी हैं। बता दें कि उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 10 बजे नागेश्वर कॉलोनी बोरिंग रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा और 26 दिसंबर यानी कल दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रसाद की मां के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘दुःखद समाचार मिल हो रहा है कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माता विमला जी का कल रात निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button