Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में दर्ज हुए 25 हजार से अधिक केस, 161 ने गंवाई जान

नई दिल्ली । देश में एक बार फिर से हालात चिंताजनक हो गए हैं क्योंकि हर दिन कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारत में लोगों को दूसरे चरण के तहत टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन तो लगाई जा रही है, लेकिन इस बीच कोरोना के 25 हजार से अधिक मामलों सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर से 25,320 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जबकि इस घातक बीमारी से 161 लोगों की जान चली गई है। हालांकि, 16,637 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Related Articles

Back to top button