
बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले से दिन दहाड़े हुए एक छात्र के अपहरण मामले का आखिरकार पांच दिन बाद बुधवार को पटाक्षेप हो गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान मोहित यादव की मौत हो गयी और इसके बाद उन्होंने मोहित के शव को कुआनो नदी में फेंक दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी(एसपी) ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी मोहित यादव कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले में अनिवाश सिंह केमकान में किराये पर रहता था । शुक्रवार 12 जुलाई को उसका अपहरण हो गया था । पुलिस ने मकान मालिक अविनाश सिंह के तहरीर पर आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैय्यद इलहान एवं कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 140 (1), 333, 324, (4), 115(2), 191 के तहत मुकदमा दर्ज करके मोहित यादव का तलाश करने के लिए पुलिस टीम गठित की गयी थी और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल कई और लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही थी। (वार्ता)



