National

मोदी ने योग दिवस मनाने के लिए दुनिया का आभार जताया, कहा योग पर रॉयलटी नहीं

संरा मुख्यालय पर योग शिविर में बना गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड

संयुक्त राष्ट्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को यहां आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में योग दिवस मनाने के लिए दुनिया का आभार जताते हुए कहा कि योग भारत का एक अति प्राचीन परंपरा है और भारत की तमाम प्राचीन परंपराओं की तरह यह परंपरा न केवल जीवंत है, बल्कि गतिमान भी है।श्री मोदी ने कहा, “योग कॉपी राइट, पेटेंट और रॉयलटी के भुगतान से मुक्त है। योग को हर उम्र, हर लिंग और हर शारीरिक स्थिति में अपनाया जा सकता है। आप इसका अभ्यास घर पर, काम पर और यात्रा के दौरान कहीं भी कर सकते हैं।

”इस कार्यक्रम के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी , न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद उपस्थित थीं। कार्यक्रम को संरा में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संरा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।श्री मोदी नेे कहा, “मुझे बताया गया है कि यहां दुनिया के हर राष्ट्रीयता के लोग उपस्थित हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि योग एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। यह स्वास्थ्य और सुख का एक सम्पूर्ण मार्ग है। इससे कार्य और विचार पर ध्यान केंद्रित रहता है। योग स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ समन्यवय पूर्वक जीवन जीने की कला है।

श्री मोदी ने इस अवसर पर योग दिवस, मिलेट (ज्वार बाजरा) वर्ष 2023 और संरा मुख्यालय पर वीर शांति सैनिकों के स्मारक की स्थापना जैसे भारत के प्रस्ताव के लिए विश्व समुदाय का आभार जताया।उन्होंने कहा, “मुझे यहीं संरा में नौ वर्ष पहले का दिन याद है, जबकि मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग मनाने का प्रस्ताव रखने का सौभाग्य मिला था और यह एक देखकर अद्भुत अनुभव हुआ कि पूरी दुनिया ने मिलकर उस समय समर्थन किया था। पिछले वर्ष पूरी दुनिया ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया, जो कि एक सुपर फूड या जबरदस्त खाद्य पदार्थ है। मिलेट पूरे स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले अनाज है और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।

श्री मोदी ने संरा मुख्यालय पर संरा शांति सेना के वीर शहीदों की स्मृति में भारत के प्रस्ताव के समर्थन के लिए भी विश्व समुदाय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शांति सेना में भारत का योगदान सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ एकता है। हमें संरा मुख्यालय पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होते हुए बहुत खुशी है। आइए हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने सुख में वृद्धि करें।संरा मुख्यालय के उद्यान में आयोजित इस कार्यक्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की तमाम हस्तियों ने भाग लिया, जिसमें अमेरिका में योग और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में लगे कई प्रसिद्ध लोग शामिल हुए।इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर श्री मोदी ने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया योग दिवस
मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया योग दिवस

श्री मोदी ने योगाभ्यास के लिए एकत्रित लोगों के साथ मिलकर योगासन भी किये।सुश्री कंबोज ने योगाभ्यास को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़े जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का आभार जताया।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया योग दिवस

अमेरिका की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अनेक बड़ी हस्तियों के साथ हिस्सा लिया।योगाभ्यास में हिस्सा लेने वालों में हंगरी के राजनयिक और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी , न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद, लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता और तिब्बत मामलों पर काम करने वाले रिचर्ड गेरे, डिजिटल दुनिया की हस्ती वला अफसार , कथावाचक जय शेट्टी, टी वी शो मास्टरशेफ इंडिया के विकास खन्ना , क्लाड कंम्पयूटिंग कंपनी वी एम वेयर के मुख्य परिचालन अधिकारी और अमेरिकी नौसेना के पूर्व कमांडर माइक हेज , योग प्रशिक्षक सुश्री कोलिन सेडमेन यी , रोडनी यी , डी डेमेन्स , विक्टोरिया गिब्स और आध्यात्मिक शिक्षक जान्हवी हेरिसन , भारतीय मूल की अमेरिकी गायिक फाल्गुनी शाह और ग्रेमी पुरस्कार से सम्मानित रिक्की केज , अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मेरी मिलबेन जैसी हस्तियां शामिल थीं।कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यरत अनेक राजनयिक, अधिकारी , अमेरिका में भारतीय मिशनों में तैनात अधिकारी और भारतीय समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

संरा मुख्यालय पर योग शिविर में बना गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यहां बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर आयोजित योग शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 135 देशों के नागरिकों ने योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कार्यक्रम के फोटो सहित एक ट्वीट में कहा, ‘135 देशों के हजारों योग प्रेमियों ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर नौंवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ योगाभ्यास कर किसी योग शिविर में सर्वाधिक देशों के नागरिकों की सहभागिता का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।’श्री बागची ने लिखा, ‘यह सही अर्थों में वसुधैव कुटुंबकम के लिये योग है। नौंवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुंबकम के लिये योग रखी गयी थी।'(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button