UP Live

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को साकार कर रहे मोदी : पंकज चौधरी

महाराजगंज । बुधवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नौतनवा विधान सभा मे आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मे शिरकत किया। केन्द्रीय मंत्री के साथ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सर्वप्रथम लक्ष्मीपुर विकास खंड मे विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण किया। पैसिया ललाइन, और नौतनवा मे उद्घाटन कार्यक्रम किया। बेलहिया और डगरुपुर गांव मे आयोजित मेरी माटी मेरा देश और जनसंवाद कार्यक्रम मे शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ घर घर जनसंपर्क करके एक मुठ्ठी चावल और एक चुटकी मिट्टी का संयोजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ के दिन से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत की । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। हर व्यक्ति जो अंतिम पायदान पर खड़ा है। उसको सीधे सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है। उन्हों ने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में विख्यात रहा भारत एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपना पुराना गौरव हासिल कर रहा है।तमाम वैश्विक मंचो पर वह आज दुनिया को नया रास्ता दिखा रहा है। जी 20 मे भारत की साख बढ़ी है।

आज विश्व भारत की बातों पर भरोसा कर रहा है। पिछली सरकारों में भारत की स्थिति याचक की थी। दुनिया भारत की बात को गंभीरता से नही लेती थी। आज 9 वर्ष में भारत का परिदृश्य ही बादल गया। आज हम आंख से आंख मिलाकर बात करते है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार ने अनेको विकास के कार्य किए हैं।इस

अवसर पर संतोष पाण्डे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मीपुर, संजय पाण्डे जिला संयोजक ,रविकान्त पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत,राजेश्वर चौहान मण्डल अध्यक्ष,नरेन्द्र प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष ,दिलीप चौधरी ,रामशेवक जायसवाल, बबलू सिंह सहित सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL VARANASI YATRAA
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: