National

आतंकवाद पर दुनिया को भारत का संदेश देकर लौटे बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की मोदी ने

नयी दिल्ली : आतंकवाद पर दुनिया को भारत का संदेश और दृष्टिकोण स्पष्ट करने के बाद स्वदेश लौटे सभी सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न देशों में अपनी बैठकों और वार्ता के बारे में बताया।

श्री मोदी ने विभिन्न देशों की यात्रा पर गए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मेजबानी की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न देशों में राजनीतिक नेतृत्व, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, संगठनों, थिंक टैंक, मीडिया और भारतीय समुदाय के साथ अपनी बैठकों और बातचीत से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है।इससे पहले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात कर उन्हें भी इस बारे में जानकारी दी थी।

 (वार्ता)
PM meets the members of various delegations who represented India in various countries at his residence (7, Lok Kalyan Marg), in New Delhi on June 10, 2025.

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने आतंकवाद पर दुनिया के समक्ष भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए 30 से भी अधिक देशों में सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को भेजा था।विभिन्न दलों के सांसदों, पूर्व सांसदों और प्रतिष्ठित राजनयिकों से युक्त प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों की अपनी यात्राओं के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और विश्व शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। (वार्ता)

पीएम मोदी ने 11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम योगी

मुस्लिम वोटबैंक के कारण विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलती थी कांग्रेस-सपाः योगी

Related Articles

Back to top button