UP Live

विधायक ने अमृत कलश में किया पावन मिट्टी का संग्रहण

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा मिठौरा में आज सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल और भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ घर-घर मिट्टी और चावल कलश में एकत्र किया। मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि भारत को एक महान देश बनाने के लिए पीएम मोदी की पांच प्रतिज्ञाएं हैं पहला विकसित भारत का लक्ष्य, गुलाम मानसिकता को दूर करना ,देश की जड़ों और परंपराओं पर गर्व करना देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन समर्पित करना तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना जागृत करना।

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये है। इसमें हर परिवार, हर व्यक्ति और हर बच्चा एक महान राष्ट्र के निर्माण में खुद को समर्पित कर सकता है और ‘मेरी माटी-मेरा देश’ जैसे कार्यक्रम की कल्पना केवल मोदी जैसा देशभक्ति से भरा व्यक्ति ही कर सकता है। आज मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र चतुर्दिक विकास कर रहा है। 9 वर्ष पूर्व भारत की क्या स्थिति थी किसी से छिपा नही है। पहले दुनिया मे भारत की क्या साख थी, आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। हमारे प्रधानमंत्री जो निर्णय लेते है दुनिया उसे सर आंखों पर लेती है।भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए 2024 में पुनः मोदी जी के हाथों में देश की बागडोर सौपना होगा।इस अवसर पर मधुसूदन निगम, संजय निगम,कन्हैया यादव,महाजन कुशवाहा, वीरू शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VARANASI TRAVEL VARANASI YATRAA
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: