Crime

नाबालिंग ने अपने दोस्त को चाकुओं से गोदा, हुई मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में शनिवार को पैसे के लेन देन में एक नाबालिंग ने अपने दोस्त की दिनदहा़ड़े चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी। घटना से इलाके मेें सनसनी फैल गयी।अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने बताया कि मौदहा कस्वा निवासी आकाश वर्मा (23) से पैसे का लेन देन का विवाद सोलह वर्षीय दोस्त इज्जू से चल रहा था । आकाश जैसे ही आज दोपहर साजन तालाब से निकला उसी समय इज्जू से कहा सुनी हो गयी पहले तो इज्जू ने आकाश पर डंडो से हमला किया जिससे वह जख्मी हो गया । बाद में इज्जू ने आकाश पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह ढेर हो गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। घायल आकाश को सीएचसीमौदहा में भर्ती कराया गया जहा पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button