Breaking News

व्यापार मंडल के पहल पर ठेमा नदी के सौंदर्यीकरण का मंत्री ने लिया संज्ञान

आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजा पत्र

दुद्धी,सोनभद्र : व्यापार मंडल दुद्धी द्वारा क्षेत्र के ऐतिहासिक ठेमा नदी के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल घोषित कराने की कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में शासन की ओर से श्रम मंत्री अनिल राजभर ने पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर ठेमा नदी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सहमति जताई है।

ज्ञातव्य हो कि गत बुधवार को व्यापार मंडल द्वारा ठेमा नदी में संगठित सहभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें बतौर अतिथि नगर पंचायत चुनाव के भाजपा प्रभारी अरविंद पांडेय उपस्थित रहे। प्रकृति की सुरम्य वादियों में स्थित ठेमा नदी की मनमोहक दृश्य को देख श्री पांडेय बहुत ही प्रभावित हुए। उन्होंने व्यापारियों की ओर से ठेमा नदी को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सोनी, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रहरि,सचिव राहुल जायसवाल, धीरू कुमार गुप्ता आदि व्यापारियों ने अपने मांग के संदर्भ में सूबे के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर के नाम एक पत्र दिया। पत्र का संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री राजभर ने तत्काल प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर ठेमा नदी का सौंदर्यीकरण कराकर, पर्यटन स्थल घोषित करने की सहमति जताई है। व्यापार मंडल की अगुवाई के बाद मंत्री जी के इस पहल से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button