Breaking News

विस्थापन पैकेज से छूटे विस्थापितों का हक दिलाया जायेगा- राज्यमंत्री

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर परियोजना डूब क्षेत्र विस्थापितों की मांग को लेकर महापंचायत का आयोजन अमवार में सम्पन्न हुई। महापंचायत की अध्यक्षता विस्थापित नेता ईश्वर प्रसाद निराला ने किया। महापंचायत को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर में विकास कार्य करने का लक्ष्य रखा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को साकार करते हुए अंतिम व्यक्ति आदिवासियों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाना है।भाजपा की केंद्र सरकार ने आज देश के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुंर्मु को बैठाकर आदिवासी समाज हित को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय के साथ भाजपा सरकार काम कर रही है। विस्थापितों की मूल समस्या को सरकार के समक्ष रखकर उनका हक दिलाया जाएगा। तीन पीढ़ियों में छूटे हुए विस्थापितों को सर्वे कराकर उनको भी जोड़कर विस्थापन पैकेज दिलाया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि विधायक दुद्धी रामदुलार गोंड़ ने कहा कि बांध का निर्माण कार्य होना बहुत ही जरूरी है। तीन पीढ़ी के छूटे हुए विस्थापित लोगों को मुवावजा जरूर मिलेगा। लेकिन जो विस्थापित मुआवजा ले चुका है और शराब के सेवन कर रुपये को खत्म कर दिए हैं। ऐसे लोगों को सरकार दुबारा पैकेज नही देगी। ग्यारह गांव के विस्थापित की बात को सुनने आया हूं। पच्चीस फीसदी छूटे हुए विस्थापित के साथ न्याय होगा। सभी विस्थापित के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर उनका हक दिलाया जाएगा।महापंचायत का संचालन मनोज मिश्रा ने किया। राज्यमंत्री संजीव गोंड़ व विधायक रामदुलार गोंड़ को चौदह सूत्रीय मांग पत्र विस्थापित नेता ईश्वर प्रसाद निराला, मंसूर आलम व चिंतामणी ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड़, गेना लाल घसिया, ओमप्रकाश दुबे, मीरा सिंह गोंड, मनोज सिंह, धीरज सिंह, विपिन बिहारी, दिलीप पांडेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button