Breaking News

राज्य मंत्री ने दुद्धी को दी इंडोर स्टेडियम की सौगात

होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा- संजीव गोंड़

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाऊन क्लब क्रीड़ांगन पर रविवार को 36 वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने फीता काटकर व बल्ला खेलकर किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि यहां खेल के प्रति लोगों में अच्छी रुझान देखने को मिलती है। इस क्षेत्र के खेल व खिलाड़ियों में प्रोत्साहन के लिए पूरा योगदान देकर, होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि विगत 35 वर्षों से भव्य अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आज 36 वें वर्ष के आयोजन के लिए कमेटी बधाई का पात्र है। कमेटी की मांग पर उन्होंने इनडोर स्टेडियम दुद्धी में बनवाने का वादा किया। उन्होंने प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच खेले गये उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों को बधाई दी।

नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि दुद्धी खेल कुम्भ की नगरी है। यहां के लोगों का खेल से अगाध प्रेम रहा है। वर्षभर में खेल के कई आयोजन होते हैं।जिनमें नगर पंचायत बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती है। उन्होंने आयोजक मंडल एवं खिलाड़ियों का आभार जताते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि,भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय,क्रय विक्रय चेयरमैन रामेश्वर राय ने शुभकामनाएं दी।

संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल एवं इरफान खिलाड़ी ने किया। आभार आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुमित सोनी ने जताया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, कोतवाल श्रीकांत राय, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर, सचिव जबी खान, दिनेश यादव, कमल कानू, विपिन बिहारी सहित टाऊन क्रिकेट क्लब टीम के पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button