
क्षेत्र की मेधावी महिला खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गाड़े कामयाबी के झंडे
संगीता वर्मा,वन्दना कुशवाहा, उमा गुप्ता व विद्यावती गोंड़ ने गोल्ड व सिल्वर पर किया कब्जा
दुद्धी, सोनभद्र- उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक मीट 2021 में जनपद के दुद्धी क्षेत्र निवासी मेधावी महिलाओं ने कामयाबी के झंडा गाड़, क्षेत्र का नाम रौशन किया है।प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में इन महिला खिलाड़ियों ने कई गोल्ड,सिल्वर समेत दर्जनों मेडल पर कब्जा कर,जनपद के दबदबा कायम रखने का काम किया है।

दो दिवसीय इस खेल का आयोजन 9 व 10 दिसंबर 2021 को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती उत्तर- प्रदेश में बस्ती मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा किया गया था। इसकी जानकारी देते हुए पिंकथान एंबेसडर सोनभद्र संगीता वर्मा ने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय महिला, पुरुष सम्मिलित खेल में सोनभद्र से कुल 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 7 महिलाएं व तीन पुरुषों ने भाग लिया , इस खेल में दुद्धी से संगीता वर्मा , वंदना कुशवाहा, उमा गुप्ता, विद्यावती गोंड व ओबरा से तृप्ति व संगीता मसीह रावर्टसगंज से सरिता तथा एनसीएल दुद्धी चुआं से राजेश राम , एन०सी०एल ०बीना से गुलाबचंद व एन०सी०एल ०बीना से हरफूल सिंह ने भाग लिया ।

प्रदेश स्तरीय खेल में उत्तर- प्रदेश के 30 जिलों से कुल 225 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 2 दिन चले इस खेल प्रतियोगिता में दुद्धी से गई संगीता वर्मा 45 प्लस एज ग्रुप में 200 मीटर रेस , 400 मीटर हर्डल रेस ,100 गुणे 400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल तथा डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार वंदना कुशवाहा 40 प्लस एज ग्रुप में 200 मीटर रेस, 400 मीटर हर्डल रेस मैं गोल्ड मेडल तथा 100 मीटर हर्डल रेस, में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं उमा गुप्ता 30 प्लस एज ग्रुप में हैमर थ्रो व 100 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल व 3000 मीटर वाॅक में में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।जबकि विद्यावती गोंड़ ने 10,000 मीटर रेस, व 3000 मीटर वाॅक में गोल्ड मेडल व 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर दुद्धी आदिवासी क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए महिला सशक्तिकरण का कीर्तिमान स्थापित किया है।
साथ ही इस क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार किया है। मालूम हो कि इस प्रदेश स्तरीय खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता गुलाब चंद द्वारा किया गया। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी 21 फरवरी 2022 को हैदराबाद में आयोजित नेशनल मास्टर एथलीट गेम में प्रतिभाग करेंगे।होगा। इस खेल के आयोजक अध्यक्ष राणा दिनेश प्रताप सिंह तथा आयोजक सचिव अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू मिश्रा रहीं।



