Breaking News

मध्यदेशीय वैश्य समाज पीपीगंज की बैठक संपन्न,रजत गुप्ता बने युवा अध्यक्ष

पीपीगंज,गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा नगर इकाई की बैठक श्रवण मद्धेशिया (यस कुमार मेडिकल स्टोर) के वार्ड नंबर 19 के आवास पर आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता गणेश कुमार मद्धेशिया ने किया और बैठक का संचालन आनंद गुप्ता ने किया,समाज के उत्थान व एकजुटता के सम्बन्ध में चर्चा हुआ और सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की समाज के संगठन का चुनाव नगर निकाय चुनाव के बाद किया जायेगा और अगली बैठक आने वाले त्योहार और निकाय चुनाव को देखते हुए नगर निकाय चुनाव के संपन्न हो जाने के बाद किया जायेगा।

बैठक में समस्त संरक्षक व पधाधिकारियो ने युवा मंच का गठन गठन किया गया और उसके अध्यक्ष के रूप में रजत गुप्ता का मनोनयन किया गया और साथ ही साथ आनंद गुप्ता को मुख्य संगठन का उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया।बैठक में इं बेदी लाल गुप्ता,विश्वामित्र गुप्ता, डा ओरी लाल गुप्ता,श्रवण मद्धेशिया (गौरव होजरी),ओरी लाल (टीचर कॉलोनी),युगुल किशोर मद्धेशिया, डा कन्हैया लाल मद्धेशिया,जय प्रकाश मद्धेशिया,श्रवण मद्धेशिया(जय भगवान जी), गौकरण मद्धेशिया,मंगरु मद्धेशिया,जितेंद्र मद्धेशिया(मुन्ना), अनिरुद्ध मद्धेशिया,लाल बहादुर मद्धेशिया,राम कृपाल मद्धेशिया,राहुल मद्धेशिया,सत्यम शैन गुप्ता,प्रमोद मद्धेशिया,प्रहलाद मद्धेशिया,दुर्गेश मद्धेशिया(लाला), डा दुर्गेश कुमार,विजय मद्धेशिया,डा राजेंद्र मद्धेशिया,विनीत मद्धेशिया,प्रयागराज हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजेश कुमार मद्धेशिया व प्रांतीय मंत्री शरद गुप्ता शामिल रहे। बैठक में आए सभी लोगो का स्वागत गणेश कुमार मद्धेशिया अध्यक्ष,अनिल कुमार महामंत्री व राजकुमार मद्धेशिया(पप्पू) कोषाध्यक्षके द्वारा किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button