Breaking News

सत्ता छिन जाने से मौर्य का बिगड़ा मानसिक संतुलन :रवींद्र कुशवाहा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के डॉ़ भीमराव अंबेडकर के बौद्ध धर्म से जोड़कर किये गये हालिया ट्वीट पर रविवार को कहा कि सत्ता खोने से उनका मानसिक संतुलन खो गया है ।

सलेमपुर से भाजपा सांसद कुशवाहा ने‌ जिले के मनियर में आज सुबह संवादाताओं से बातचीत करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा डाॅ़ भीमराव अम्बेडकर के बौद्ध धर्म से जोड़कर किए गए हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ़ अम्बेडकर एक महान नेता थे व उन्होंने अपनी इच्छा से बौद्ध धर्म स्वीकार किया । उन्होंने कभी हिंदू धर्म की आलोचना नहीं की । उन्होंने दावा किया कि डॉ़ अंबेडकर ने इस्लाम धर्म स्वीकार करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था ।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button