Breaking News

मथुरा राधाकुंड स्नान : बेहोश हुई तीन महिलाओं में से एक हुई मौत

मथुरा । अहोई अष्टमी पर्व को लेकर मंगलवार तड़के तक चले पुत्रधन प्राप्ति हेतु स्नान के दौरान भारी भीड़ में तीन महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई, जिन्हें गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां मंगलवार दोपहर एक महिला की मौत हो चुकी है।

गौरतलब हो कि आधी रात संतान प्राप्ति के लिए राधाकुंड में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव को देखते हुए आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी अभिषेक यादव ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंगलवार तड़के तक डीएम और एसएसपी पूरी रात व्यवस्था संभालते रहे। भीड़ का दबाव अधिक बढ़ने पर मेलाधिकारी के आदेश पर भीड़ को रामलीला मैदान पर रोक दिया गया।

भीड़ में फंसी 47 वर्षीय लौकी देवी पत्नी रसिक पंडित निवासी जिला हुजई आसाम, 54 वर्षीय रेखा शर्मा पत्नी योगेंद्र शर्मा निवासी जनता कॉलोनी जयपुर, 32 प्रियंका प्रियंका पत्नी मुकेश शर्मा निवासी नारायण विहार शास्त्रीपुरम आगरा बेहोश होकर गिर पड़ी। इन्हें परिजन स्वास्थ्य शिविर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने रेखा शर्मा और प्रियंका को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया। जबकि लौकी देवी को मंगलवार जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर लौकी देवी की मौत हो गई।

गोवर्धन के चिकित्सा अधीक्षक वीएस सिसौदिया ने बताया कि लौकी देवी दुलार पंडित के साथ राधाकुंड आई थीं। दुलार उन्हें स्वास्थ्य शिविर लेकर आए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया था, वहां उनकी मौत हुई है। रेखा शर्मा को उनके बेटे हितांशु ने भर्ती कराया था। रेखा और प्रियंका को सीएचसी पर उपचार दिया गया। अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button