Breaking News

जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी को मातृ शोक

गोरखपुर : गोरखपुर जनपद के भरोहिया ब्लॉक प्रथम की जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी की माता एवं युवा भाजपा नेता राजीव रंजन चौधरी (रिंकू) की नानी कैम्पियरगंज नवापार गांव निवासनी मंगरा देवी (92) का रविवार शाम को निधन हो गया। वह कई दिनों से बिमार चल रही थी, उनका पीपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही गांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। पीपीगंज क्षेत्र के अकटहवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र संजय कुमार चौधरी (पिंकू) ने दी। इस दौरान कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह, बमभोले शाही, अजय सिंह (ग्राम प्रधान), जनार्दन यादव (प्रधान प्रतिनिधि), विनय पांडेय (ग्राम प्रधान), कौशल सिंह, अमन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button