Breaking News

लखनऊ : प्रिंस मार्केट में चौथी मंजिल पर कोचिंग में लगी भीषण आग

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में गुरूवार को आग लग गयी। आग चौथी मंजिल में बनी एक कोचिंग सेंटर में कई लोग फंस गए। इसकी जानकारी पर एसडीआरएफ, दमकल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर आग में फंसे कई लोगों को निकालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। पुलिस व दमकल अब सुरक्षा मानकों को लेकर मार्केट की जांच कर रही है।

हजरतगंज स्थित भीड़-भाड़ वाले इलाके में प्रिंस मार्केट है। आज अचानक मार्केट की चौथी मंजिल में बनी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख वहां आए पढ़ने आए बच्चे घबरा गए और जान बचाकर भागने लगे। इस बीच मार्केट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी है। आग में कई लोगों के फंसने की सूचना मिलते ही हजरतगंज थाना पुलिस, दमकल के साथ एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई और रेस्क्यू के साथ आग बुझाने में जुट गई। संयुक्त रूप से टीमों ने रेस्क्यू करते हुए कई लोगों को सुरक्षित निकालते हुए आग पर कड़ी मशक्कत करते हुए काबू पाया।

दमकल के मुताबिक प्रिन्स मार्केट की चौथी मंजिल में कोचिंग संस्थान चलता है। जिसमें प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। राहत व बचाव कार्य करते हुए आग में फंसे कई लोगों को सुरक्षित निकालते हुए आग पर काबू पाया। मार्केट में सुरक्षा मानकों में कमी मिली है और उसकी जांच की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button